आज के बच्चे

आज के बच्चे

सच है भईया बच्चे होते मन के सच्चे
नन्हे मुन्ने सबको लगते कितने अच्छे
जब अपनी पर आ जाएं तो नाकों चने चबाएं
रो रो कर घर भर देंगे जब जिद पे ये अड़ जाएं।

आज के बच्चे सचमुच होते आफत के परकाला
समझ न इनको अक्ल के कच्चे अगर पड़े जो पाला
मोबाइल हो या होवे कंप्यूटर सबकी मरम ये जाने
टीवी, नेट, गूगल, यूट्यूब को गुरु ये अपना मानें।

शिनचैन और पोकेमोन रोज इनको सबक सिखाएं
क्या करना और कैसे करना नई नई राह दिखाएं
ज्ञान मिले चहुँ ओर से इनको ऑनलाइन की माया
इस युग के बच्चों ने भईया बड़े बड़ों को सबक सिखाया।।

आभार – नवीन पहल – १0.०6.२०२२ 🙏🙏

# प्रतियोगिता hetu 

   17
7 Comments

Reyaan

13-Jun-2022 11:54 AM

शानदार प्रस्तुति 👌

Reply

Seema Priyadarshini sahay

11-Jun-2022 04:39 PM

बेहतरीन

Reply

Abhinav ji

11-Jun-2022 09:18 AM

Nice 👍

Reply